1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Festival 2026: होली पर तीन दिन बंद रहेगी जंगल सफारी, 3 से 5 मार्च तक प्रवेश प्रतिबंध…

Holi Festival 2026: नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी होली की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Holi Festival 2026: होली पर तीन दिन बंद रहेगी जंगल सफारी, 3 से 5 मार्च तक प्रवेश प्रतिबंध...(photo-patrika)

Holi Festival 2026: होली पर तीन दिन बंद रहेगी जंगल सफारी, 3 से 5 मार्च तक प्रवेश प्रतिबंध...(photo-patrika)

Holi Festival 2026: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी होली की छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक सफारी परिसर आम दर्शकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

Holi Festival 2026: प्रबंधन ने लिया निर्णय

सफारी प्रबंधन के अनुसार होली पर्व के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही हर वर्ष इस अवधि में वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य भी संपादित किया जाता है। इसी के मद्देनजर तीन दिनों तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

उच्च स्तर से मिली अनुमति

इस संबंध में संचालक सह वनमंडलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे Arun Kumar Pandey, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ ने स्वीकृति प्रदान की है। आदेश के अनुसार 3 से 5 मार्च तक किसी भी पर्यटक को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा और संरक्षण प्राथमिकता

प्रबंधन का कहना है कि होली के दौरान सफारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है। इससे शासकीय संपत्ति और वन्यजीव क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

पर्यटकों से अपील

सफारी प्रशासन ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी यात्रा योजना तदनुसार निर्धारित करें। 6 मार्च से सफारी पुनः नियमित समय पर पर्यटकों के लिए खुल जाएगी।