रायपुर

रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध

CG News: छत्तीसगढ़ के आरंग में रिटायर्ड खाद्य अधिकारी संजय दुबे पर युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2025, 8:20 PM IST
रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज (photo source- Patrika)
रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज (photo source- Patrika)

CG News: खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता युवती ने रिटायर्ड अफसर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम संजय दुबे है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

CG News: जानें पूरी घटना

27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, संजय दुबे से 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बातचीत करने लगे। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और 2021 में पीड़िता के घर आकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच जब पीड़िता ने शादी की बात की तो संजय दुबे मुकर गया और बार-बार दबाव डालने पर जान से माने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी संजय दुबे ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने लगा।

CG News: बता दें आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Updated on:
11 Nov 2025, 8:20 PM IST
Published on: