रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी रफ्तार, खुलेगा IIFT का निर्यात सुविधा केंद्र और प्रशिक्षण सेंटर

CG News: छत्तीसगढ़ को विकास में गति देने के लिए निर्यात सुविधा और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। राज्य सरकार ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के साथ एमओयू किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 10:26 AM IST
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में अब निर्यात को बढ़ावा मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता के निर्यात सुविधा केंद्र और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

CG News: प्रदेश में व्यापार और युवाओं के रोजगार को मिलेगी रफ्तार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में निर्यात सुविधा केंद्र की स्थापना से छत्तीसगढ़ के उत्पादों का विदेशों में निर्यात बढ़ेगा और उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से हमारे युवा उद्योगों की स्थापना और वर्तमान उद्योगों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए-नए उद्योग धंधों और व्यापार की गतिविधियां फलें-फूलें इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

एमओयू पर राज्य सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव अंकित आनंद और आईआईएफटी कोलकाता के हेड डॉ. के. रंगराजन ने और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए डायरेक्टर जनरल डॉ. सुनील शुक्ला ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

यह होगा फायदा

CG News: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के सुविधा केंद्र के छत्तीसगढ़ में स्थापित होने से छत्तीसगढ़ से निर्यात करने वाले व्यवसायियों को मार्गदर्शन मिल सकेगा। राज्य से निर्यात गतिविधियां बढ़ेंगी। निर्यात की जाने वाली वस्तुओं, उत्पादों के सर्टिफिकेशन, बाजार की जानकारी के लिए उद्यमियों को मार्गदर्शन मिलेगा।

Updated on:
14 Aug 2024, 10:26 AM IST
Published on: