रायपुर

CG News: कांग्रेस के पूर्व विधायक मिंज के पोस्ट पर विवाद, लिखा- भारत की हार सुनिश्चित…

CG News: रायपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिससे वे विवादों में घिर गए हैं।

2 min read
Apr 28, 2025

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया जिससे वे विवादों में घिर गए हैं। मिंज ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक युद्ध की आशंका को लेकर विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा, यदि भारत युद्ध करता है, तो भारत की हार सुनिश्चित है। उनके इस विवादित पोस्ट पर सियासी बवाल मच गया है।

भाजपा सहित अन्य लोग इस पर पलटवार कर रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज ने शाम को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था जिसके चलते उनके अकाउंट से किसी ने पोस्ट कर दिया।

CG News: यूडी मिंज का पोस्ट

यूडी मिंज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने भारी निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहां पर तैनात है।

बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुक़ाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वत: इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट 2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट 2 के लिए तैयार रहिए।

पूर्व विधायक के खिलाफ की जाए कार्रवाई : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने पलटवार करते हुए कहा, यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक मिंज के ख़लिाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पहलगाम में सैलानियों पर हुए हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित है। ऐसे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भारत -पाक युद्ध में देश की हार तय करते हुए कायरता पूर्ण पोस्ट शेयर किया है जो कि कांग्रेस पार्टी के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है और ये पहला मौका नहीं है।

इसके पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर देश को राष्ट्रीय पटल पर अपमानित करने का काम कांग्रेसी नेताओं ने किया था, जिसे राष्ट्र नहीं भुला है। पहलगाम टेरर अटैक में छत्तीसगढ़ ने दिनेश मिरानिया के रूप में अपना लाल खोया है जिसे लेकर प्रदेश की जनता, सेना की तरफ टकटकी लगाकर देख रही है। इस गमगीन स्थिति में युद्ध के पूर्व परिणाम अपने देश के ख़लिाफ देने वाला एक गद्दार ही हो सकता है।

Updated on:
28 Apr 2025 11:27 am
Published on:
28 Apr 2025 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर