रायपुर

CG News: सरेंडर करने पहुंचे पूर्व IAS आलोक को ED कोर्ट ने वापस भेजा, सुनवाई 22 सितंबर को होगी

CG News: रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला दूसरी बार सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Sep 20, 2025
CG News: सरेंडर करने पहुंचे पूर्व IAS आलोक को ED कोर्ट ने वापस भेजा, सुनवाई 22 सितंबर को होगी(phot-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विशेष कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला दूसरी बार सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया। ईडी की ओर से बताया गया कि 22 सितंबर को केस डायरी पेश की जाएगी, तभी सुनवाई हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट का हैरान कर देने वाला फैसला! 24 साल पुराने रेप केस में नाबालिग साबित हुआ आरोपी, सजा रद्द

CG News: ईडी के विशेष कोर्ट में 22 को होगी सुनवाई

दोपहर करीब तीन बजे सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश की प्रति और सरेंडर का आवेदन लेकर आलोक शुक्ला कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, ईडी के विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि यह घोटाला दिल्ली ईडी द्वारा जांचाधीन है, इसलिए केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा गया है। विशेष न्यायाधीश ने आदेश दिया कि निर्धारित तारीख पर आलोक शुक्ला अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।

यह पहली बार नहीं है कि आलोक शुक्ला को कोर्ट से वापस भेजा गया हो। इससे पहले 18 सितंबर को भी वे सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति अपलोड न होने के कारण उन्हें लौटाया गया था। यह केस प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली में जांचाधीन एक बड़े घोटाले से संबंधित है।

Also Read
View All

अगली खबर