रायपुर

CG News: कैबिनेट की अहम बैठक, किसानों और बस्तर के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी उम्मीदें…

CG News: रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 3.30 बजे से होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 8:34 AM IST
CG News: कैबिनेट की अहम बैठक, किसानों और बस्तर के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी उम्मीदें...(photo-patrika)
CG News: कैबिनेट की अहम बैठक, किसानों और बस्तर के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी उम्मीदें...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 3.30 बजे से होगी। इसमें पहली बार नवनियुक्त तीन मंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में बस्तर बाढ़ प्रभावितों की निगाह टिकी हुई है।

माना जा रहा है कि बैठक में बाढ़ प्रभावितों के हालात पर चर्चा होगी। इसमें सरकार बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज देने की घोषणा कर सकती है। बता दें कि बाढ़ प्रभावितों के लिए मध्य प्रदेश, ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों ने भी हाथ बढ़ाया है।

CG News: धान खरीदी नीति पर भी होगी चर्चा

कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी की नीति को लेकर भी चर्चा होगी। कैबिनेट नीति को हरी झंडी दे सकती है। इसमें धान खरीदी से जुड़ी तमाम जानकारी शामिल होगी। राज्य सरकार हर साल धान खरीदी की नीति जारी करती है। हालांकि इस नीति में बहुत ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। कुछ नई व्यवस्थाएं जरूरी लागू हो सकती हैं।

इसके अलावा बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि इस बार सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने की तैयारी है। इस दिन नए विधानसभा भवन का लोकार्पण कराने की भी तैयारी है।

Updated on:
9 Sep 2025, 8:34 AM IST
Published on: