रायपुर

CG News: 15 करोड़ की ठगी और 441 करोड़ की अवैध कमाई, फिर भी कंचन श्रीवास्तव को नहीं छू सकी पुलिस

CG News: तेलीबांधा थाने में केके और उसके बेटे कंचन के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश व अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद बाप-बेटे फरार हो गए। दोनों को आशीष अपनी सुरक्षा में ही ले गया।
2 min read
Jul 12, 2025
15 करोड़ की ठगी और 441 करोड़ की अवैध कमाई (Photo source- Patrika)
15 करोड़ की ठगी और 441 करोड़ की अवैध कमाई (Photo source- Patrika)

CG News: पूर्व सीएम के करीबी रहे और कथित तांत्रिक के नाम से चर्चित केके श्रीवास्तव का मायाजाल अब भी बरकरार है। वह 15 करोड़ की ठगी और 441 करोड़ की अवैध कमाई के मामले में अपने बेटे कंचन श्रीवास्तव को पुलिस से राहत दिलाने में सफल हो गया है। पुलिस ने अब तक कंचन को गिरफ्तार नहीं किया है। पूछताछ करके ही उसे छोड़ दिया गया।

CG News: न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का फैसला

दूसरी ओर, पुलिस ने इसी मामले में केके के सहयोगी आशीष शिंदे को सह आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया। आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने उसे 18 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का फैसला सुनाया। देर रात तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया। इसी मामले में शामिल रेलवे कर्मी गोपाल कश्यप को भी पुलिस ने बयान लेकर छोड़ दिया।

नरेंद्र मिश्रा, टीआई, तेलीबांधा: आरोपी कंचन से पूछताछ की गई। अभी उसकी गिरतारी नहीं की गई है। लेन-देन से जुड़े खातों की जांच चल रही है।

ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी

केके श्रीवास्तव और आशीष शिंदे: केके और उसके सहयोगियों ने अर्जुन रावत से नवा रायपुर में स्मार्ट सिटी के तहत ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी की। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम करीब 10 माह तक केके, कंचन और आशीष की तलाश करती रही। अचानक केके पकड़ लिया।

बताया जाता है कि उस समय कंचन और आशीष भी था, लेकिन दोनों को छोड़ दिया गया। बाद में केवल आशीष को हिरासत में लिया गया और जेल भेज दिया। शुक्रवार को उसके कई आपराधिक पृष्ठभूमि के समर्थक थाने और कोर्ट के आसपास चक्कर लगाते रहे। इनमें से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। फिर देर शाम छोड़ दिया। कई लोगों के पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं।

नेपाल गया, 60 लाख का ट्रांजेक्शन

CG News: तेलीबांधा थाने में केके और उसके बेटे कंचन के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश व अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद बाप-बेटे फरार हो गए। दोनों को आशीष अपनी सुरक्षा में ही ले गया। फरारी के दौरान कंचन नेपाल भी गया। इस दौरान उसके बैंक खातों में करीब 60 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है।

दूसरी ओर पुलिस ने डिजिटल ऑडिट के जरिए 441 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का खुलासा किया। दोनों ही मामलों में आरोपी कंचन की अहम भूमिका थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। जेल में बंद केके से कई बार कंचन मिलने भी गया है। यही स्थिति रेलवे कर्मी गोपाल के साथ भी है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

Updated on:
12 Jul 2025 10:52 am
Published on:
12 Jul 2025 10:52 am
Also Read
View All
रिश्तेदारों की बातों से नहीं टूटा हौसला, पापा के दिखाए रास्ते पर चलकर 23 की उम्र में जीते 26 मेडल, जानें वंशिका का सफर

Ration card e-KYC: ई-केवाईसी के फेर में अटका राशन, पांच महीने से इंतजार कर रहे हितग्राही, ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी

80 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही, फिर भी इमरजेंसी में नहीं एंबुलेंस-स्टाफ, रायपुर रेलवे स्टेशन की योजना फेल

नक्सलवाद की मुक्ति के बाद पहली बार बस्तर आएंगे राहुल गांधी? आदिवासी मुद्दों पर बनेगी खास रिपोर्ट, यहां समझें पूरा प्लान!

यूथ कांग्रेस चुनाव में डिजिटल दंगल! Facebook-Instagram पर दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, जानें वोटिंग की तारीख