रायपुर

CG News: कारोबारी के मकान में घुसे चोर, लाखों के गहने-नकदी ले भागे, चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

CG News: रायपुर जिले में टिकरापारा इलाके में एक कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोला। सूने मकान का तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2024, 1:21 PM IST
chori

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में टिकरापारा इलाके में एक कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोला। सूने मकान का तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना वाली रात कारोबारी शहर से बाहर थे। उनकी पत्नी पड़ोसन के घर में सो रही थी। इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

CG News: पुलिस के मुताबिक योगेश कुमार गुप्ता चौरसिया कॉलोनी में रहते हैं। उनका स्कूल यूनिफार्म का व्यवसाय है। वे कारोबार के सिलसिले में बलौदाबाजार गए हैं। 25 सितंबर की रात उनकी पत्नी पड़ोस में रहने वाली महिला के घर सोने चले गई। रात में अपने घर में ताला लगा दिया था। इस बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में ताला तोड़कर प्रवेश किया। घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी करीब 3 लाख का माल लेकर फरार हो गए।

CG News: जब सुबह उनकी पत्नी घर आई, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। बेडरूम में सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति को दी। पति रायपुर पहुंचे। इसके बाद टिकरापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
27 Sep 2024, 1:21 PM IST
Published on: