रायपुर

CG News: RTO ऑफिस के चक्कर काटने की झंझट खत्म, अब घर बैठे होंगे लाइसेंस और वाहन संबंधित 42 काम

CG News: परिवहन विभाग द्वारा तंत्र में दलालों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया गया है। विभाग द्वारा अब तक लाइसेंस और आरसी सहित 42 डीटीओ ऑफिस संबंधित कामों को ऑनलाइन कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 9:16 AM IST
CG News: परिवहन विभाग ने 42 सेवाओं को किया ऑनलाइन, अब घर बैठे कर सकेंगे ये काम, देखें Details

CG News: घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर लायसेंस और वाहनों का पंजीयन कराने पर इसकी होम डिलवरी होगी। परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan. gov. in पर वाहन संबंधित 23 तथा सारथी ( लाइसेंस से संबंधित) के 19 सेवाएं शामिल हैं। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के परिवहन सेवा पोर्टल पर आवेदकों करने पर उक्त सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए किसी मध्यस्थ्य की जरूरत नहीं है।

आवेदन करने पर मोटर वाहन के अस्थायी, बॉडी वाले मोटर वाहन के पंजीकरण, डुप्लीकेट आरसी, पंजीकरण प्रमाणपत्र शुल्क जमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र की एनओसी, आरसी में पता बदलने, शुल्क के विरुद्ध पंजीकरण प्रमाणपत्र विवरण, वाहन हस्तांतरण सूचना, वाहन के स्वामित्व के हस्तांतरण, आवेदन, किराया-खरीद समझौता एवं समाप्ति नए, डुप्लीकेट, स्थायी, हस्तांतरण (मृत्यु मामला), नवीनीकरण, प्राधिकरण का नवीनीकरण, विशेष परमिट और अस्थाई परमिट के आवेदन, परिवहन सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर अपडेट, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने और वाहनों के रूपांतरण सेवाएं शामिल हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस से लर्नर लाइसेंस में पता बदलने, डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस जारी करने, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, डीएल का नवीनीकरण डीएल का प्रतिस्थापन के साथ ही पता बदलने, बायोमेट्रिक्स बदलने, डीएल में फोटो-हस्ताक्षर बदलने, डीएल एक्सट्रैक्ट प्रोविजनिंग, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी करने, डीएल की श्रेणी, विस्फोटक वाहन चलाने का डीएल स्वीकृति, ड्राइवर को पब्लिक सर्विस व्हीकल बैज जारी करना, डुप्लीकेट पब्लिक सर्विस व्हीकल बैज जारी करना, कंडक्टर लाइसेंस नवीनीकरण एवं डुप्लीकेट कंडक्टर लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस में पता बदलना, कंडक्टर में बायोमेट्रिक्स बदलना लाइसेंस व कंडक्टर लाइसेंस में नाम परिवर्तन सेवाएं शामिल हैं।

इस तरह करें आवेदन

परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan. gov. in पर जाकर वेबसाइट में प्रदर्शित Menu Bar में ऑनलाइन सर्विसेस को सेलेक्ट करना पडेगा। इसके चयन करते ही Vehicle Related Services में जाने पर वाहन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के विकल्प होते हैं। इसकी तरह मेनू बार में ऑनलाइन सर्विसेस में Driving License Related Services का चयन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाओं के विकल्प का चयन कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Updated on:
4 Apr 2025, 9:16 AM IST
Published on: