Train Cancel: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस ब्लॉक से पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। शादी सीजन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।