रायपुर

CG Police Alert: अब ऑनलाइन चाकू मंगवाया तो खैर नहीं… नाबालिग सहित 400 से अधिक पुराने चाकूबाज हैं लिस्टेड

CG Police Alert: अब ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों की भी जानकारी ली जा रही है। ई-कॉमर्स कंपनियों से रायपुर में ऑनलाइन चाकू के ऑर्डर करने वालों के बारे में जानकारी मांगी गई है।पिछले साल भी पुलिस ने करीब 800 चाकू जमा करवाया था।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 9:52 AM IST
chaku

CG Police Alert: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में त्योहारी सीजन के साथ ही युवाओं और बदमाशों का मूवमेंट भी बढ़ जाता है। खासकर गणेशोत्सव, दुर्गोत्सव के अलावा अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में। इस दौरान पुराने विवाद, आपसी रंजिश, नशा के चलते चाकूबाजी की घटनाएं भी होती है। इसका लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

CG Police Alert: अब ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों की भी जानकारी ली जा रही है। ई-कॉमर्स कंपनियों से रायपुर में ऑनलाइन चाकू के ऑर्डर करने वालों के बारे में जानकारी मांगी गई है। फ्लिपकार्ट, अमेजन के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया गया है। उल्लेखनीय है कि अधिकांश युवक ई-कॉमर्स कंपनियों से चाकू ऑर्डर करके मंगवा रहे हैं। इनमें कुछ नाबालिग भी हैं। पिछले साल भी पुलिस ने करीब 800 चाकू जमा करवाया था।

CG Police Alert: चाइनीज चाकू का इस्तेमाल

चाकूबाजी की घटनाओं में चाइनीज चाकू का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। यह आकार में छोटा और काफी धारदार होता है। इस कारण अधिकांश बदमाश इसी चाकू का इस्तेमाल करते हैं। यह लोकल मार्केट में नहीं मिलता है। इस कारण ऑनलाइन ही मंगाते हैं। इसके अलावा कई प्रकार की स्टाइलिश चाकू भी ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट में रहती है।

थानों में 400 से ज्यादा चाकूबाज हैं लिस्टेड

शहर के अलग-अलग थानों में 400 से ज्यादा पुराने चाकूबाजों की लिस्ट है। इनमें से ज्यादा अब सक्रिय नहीं है। समय-समय पर पुलिस इनको थानों में हाजिर कराती है और चेतावनी देती है। वर्तमान में होने वाली घटनाओं में नए बदमाश और नाबालिग ज्यादा शामिल हो रहे हैं।

800 से ज्यादा जमा

इससे पहले भी पुलिस ई-कॉमर्स कंपनियों से चाकू खरीदने वालों की जानकारी लेकर 800 से अधिक चाकू थानों में जमा करवा चुकी है। इनमें कई नाबालिगों के नाम भी सामने आए थे। अब फिर से ऑनलाइन चाकू खरीदे जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों से खरीदारों की जानकारी मांगी है।

रायपुर के एएसपी सिटी लखन पटले के कहा की ऑनलाइन चाकू खरीदने वालों की जानकारी ई-कॉमर्स कंपनियों से मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आदतन बदमाशों और चाकूबाजों की थानों में परेड कराई जा रही है। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है। किसी भी तरह के अपराध में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Updated on:
21 Sep 2024, 9:52 AM IST
Published on: