रायपुर

CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में निकली ASI की बंपर भर्ती, इतने पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में एएसआई के खाली पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 1:23 PM IST
CG Police Bharti 2024

CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ के युवाओं के बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि शासकीय विभागों में खाली विभिन्न संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी से लेकर विज्ञापन जारी करने और परीक्षाओं के आयोजन के प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है।

CG Police Bharti 2024: इस रेंज में इतने पोस्ट

गृह विभाग ने सहायक उपनिरीक्षक (एम) की भर्ती के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सहायक उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 213 पदों को मंजूरी दी गई है। गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने पहले ही स्वीकृति दी थी।

सहायक उपनिरीक्षक की भर्ती के लिए स्वीकृत पदों को शामिल करने के बाद गृह विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के कुल 1069 पदों की भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग से मिल चुकी है। इनमें से कुछ संवर्ग के पदों की पूर्ति के लिए भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इन विभागों के लिए भी मिल चुकी है स्वीकृति

CG Police Bharti 2024: अब तक राज्य शासन के विभिन्न विभागों के कुल 3737 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दी है, जिनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181, स्वास्थ्य विभाग में 1201, आदिम जाति कल्याण विभाग में 300, वन विभाग में 66, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों की स्वीकृति के साथ ही कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Updated on:
28 Sep 2024, 1:23 PM IST
Published on: