रायपुर

रायपुर में थाना प्रभारियों का तबादला, इधर धमतरी में 13 हेड कॉन्स्टेबल समेत दो ASI का हुआ ट्रांसफर, देखें List

CG Police Transfer: रायपुर में तीन थानेदारों का तबादला कर दिया गया है। जिनमें से दो पुलिस इंस्पेक्टर पिछले महीने ही सब इंस्पेक्टर (SI) से प्रमोट हुए हैं।

2 min read
Nov 06, 2024
CG Police Transfer

CG Police Transfer: रायपुर एसएसपी ने तीन थानेदारों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें से दो अधिकारियों को हाल ही में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली थी। कमलेश कुमार देवांगन को पंडरी (मोवा) थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रविंद्र कुमार यादव, जो कबीर नगर में थाना प्रभारी रह चुके हैं, को अब सरस्वती नगर थाना का जिम्मा सौंपा गया है। हरीश कुमार साहू को यातायात विभाग में भेजा गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इन तबादलों के आदेश जारी किए हैं।

देखिए आदेश

इधर, धमतरी में 13 हेड कॉन्स्टेबल और दो ASI का तबादला

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में 13 हेड कॉन्‍स्‍टेबल और दो एएसआई का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश में 13 पुलिसकर्मियों के नाम के अलावा दो सहायक उपनिरीक्षक के नाम भी शामिल हैं। ये जवान रक्षित केंद्र में तैनात थे। अब इन्‍हें अन्‍य जगहों पर पदस्थ किया गया है। बता दें कि एसपी ने यह आदेश जारी किया है।

जारी हुआ आदेश

Published on:
06 Nov 2024 11:40 am