
CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को साय सरकार का राजनीतिक षडयंत्र बताया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किए एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है।
पुलिस जिस सुसाइड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाए कैसे एफआईआर दर्ज की गई। (CG Politics) यह सरकार का षडयंत्र है।उन्होंने कहा, दूसरे तरफ संतोष पटेल दोंदेकला निवासी धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में सुसाइड नोट लिखकर मरा है।
भाजपा कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उनके सुसाइड नोट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने और पटेल समाज ने भी धरना दिया। लेकिन, आज तक वह सुसाइड नोट सार्वजनिक नहीं हुआ। परिवार और मृतक के परिवार के लोग मांग रहे हैं उसको नहीं दिए तो इसका मतलब यह है कि आप निष्पक्ष नहीं है।
पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। (CG Politics) 9 महीने में भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। भाजपा सांसद और विधायक खुद चिट्ठी लिखने लग गए हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा चिट्ठी लिख रहे हैं।
CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, कांग्रेस 5 साल का हिसाब दे दें। कांग्रेस ने 5 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाकर रखा था। पूरी जनता त्राहिमाम कर रही थी। उसका पहले हिसाब दे दें। जो अपराधी हैं, उसके खिलाफ पुलिस अपना काम कर रही है। इसे राजनीतिक चश्मा से न देखें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभियान की समीक्षा होगी।
कांग्रेस में जिला अध्यक्ष बनने के लिए नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। वहीं अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के पास भी हाथ-पैर मार रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नतीजे के आधार पर जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
प्रदेश में तीन माह बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा-कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। वोटरों को लुभाने गणेश समितियों को चंदा भी दिल खोलकर बांट रहे, ताकि चुनाव में मिल सके आसानी से जीत मिल सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…