रायपुर

CG Politics: कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के खिलाफ खोल सकते है मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला…

CG Politics: चर्चा है कि सनी होरा के तुरंत बड़े पद सौंपे जाने से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए है। भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल सकते है।

2 min read
Sep 03, 2024

CG Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद से ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी को प्रदेश में लगातार बड़े झटके लग रहे हैं। सैकड़ों कार्यकर्ता और दर्जनों बड़े नेता अबतक पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं और राष्ट्रीय पार्टियों में शामिल हो चुके है।

इसी बीच जकांछ (जे) के कद्दावर नेता सनी होरा ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। जिसके बाद उन्हें प्रदेश महासचिव के पद का प्रभार सौंप दिया।

मीडिया के मुताबिक सनी होरा कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संपर्क में थे और तीजा पर्व पर भूपेश बघेल ने उनको कांग्रेस प्रवेश कराया। पार्टी की सदस्यता मिलते ही सनी होरा को कांग्रेस के कामगार कर्मचारी विभाग के प्रदेश महासचिव का पद सौंप दिया गया।

सनी ने पार्टी प्रवेश पर पूर्व सीएम समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया। चर्चा है कि सनी होरा के तुरंत बड़े पद सौंपे जाने से पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए है। भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल सकते है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. ‘पूर्व सरकार के निर्णय को साय सरकार ने पलट दिया’, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने भूपेश प्रशासन के निर्णय का पलट दिया है। आखिर किन कारणों से कांग्रेस नेता ने कहा ऐसा..यहां पढ़े पूरी खबर

2. अरे! टेरर फंडिंग पर क्या बोल गए पूर्व CM बघेल, Video में देखिए भड़ास

बीते दिनों मोहला मानपुर से चार लोगों की गिरफ्तारी एनआईए ने की थी। चारों पर टेरर फंडिंग का आरोप था। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुखिया भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्र सरकार को जमकर कोसा हैं। यहां पढ़े पूरी खबर

Updated on:
03 Sept 2024 07:29 am
Published on:
03 Sept 2024 07:26 am
Also Read
View All

अगली खबर