रायपुर

CG Politics: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, शासकीय विभागों के सेटअप में जल्द करेगी बदलाव

CG Politics News: छत्तीसगढ़ में अरसे बाद राज्य सरकार विभागों के सेटअप में बदलाव करने जा रही है। इसके लिए एक कमेटी भी बनाया गया है, जो अपनी सिफारिश सरकार को देंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 5:15 PM IST
CG Politics News

CG Politics: राज्य शासन ने अपने शासकीय विभागों के सेटअप में बदलाव कर निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने समिति गठित की है। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार आगे का फैसला लेगी। सरकार अपने 45 विभागों के जरिए काम करती है। इनमें से अधिकांश के सेटअप राज्य गठन के बाद से पुनरीक्षित नहीं किए जा सके हैं। जबकि प्रदेश की आबादी हर साल बढ़ रही है।

CG Politics: विभागों के सेटअप में बदलाव के लिए नया आदेश जारी

वहीं खास बात यह भी है कि अधिकांश विभागों में जो सेटअप मंजूर है, उसके अनुसार विभाग में नियुक्तियां भी नहीं हुई है। वित्त विभाग के अवर सचिव राजीव कुमार झाड़ ने विभागों के सेटअप में बदलाव के लिए गठित समिति को संशोधित करते हुए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक समिति का अध्यक्ष वित्त विभाग के अपर सचिव डॉ. एसके सिंह को बनाया गया है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग का एक प्रतिनिधि भी शामिल होगा।

यह प्रतिनिधि उप सचिव से निम्न स्तर का नहीं होगा। समिति में संबंधित विभाग का बजट देखने वाले संयुक्त सचिव या फिर उप सचिव स्तर के अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में वित्त विभाग के नियम शाखा के अवर सचिव राजीव कुमार झाड़े भी समिति के सदस्य होंगे।

कहीं विभागों में काम बढ़ा

CG Politics: राज्य और केंद्र की कई योजनाओं का काम वर्तमान कर्मी ही अतिरिक्त भार के साथ कर रहे हैं। इनमें समग्र शिक्षा मिशन, रूसा, आजीविका मिशन, पीएम आवास, जेजेएम जैसे बड़े बजट के अभियान भी शामिल हैं। तो इनमें से कुछ के काम संविदा, प्लेसमेंट कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं। इतना ही नहीं, पदों की स्वीकृति न होने से कई रेगुलर नहीं हो सकेे।

Updated on:
12 Aug 2024, 5:15 PM IST
Published on: