
CG School News
CG School News: विकासखंड के दर्जनों ग्रामों के अभिभावक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 15 किलोमीटर दूर कोरिया जिले के पांडवपारा में एसईसीएल द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने बच्चों को अभिभावक अच्छी शिक्षा हेतु भेजते हैं। लेकिन हाल ही में डीएवी स्कूल की शिक्षिका का सुरुपा दास का एक आडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र की मां से ट्यूशन नहीं पढ़ने पर फेल होने का जिक्र है।
तो वहीं पीड़ित छात्र ने ट्यूशन पढ़ने के लिए बाध्य करने व नहीं पढ़ने पर फेल करने की शिकायत प्राचार्य, डीईओ एवं कलेक्टर से की थी। इस पर डीएवी उच्च प्रबंधन द्वारा चार सदस्यीय टीम गठित कर इस मामले की जांच के लिए दल को स्कूल में भेजा था। यहां जांच दल के पहुंचने के पूर्व ही प्राचार्य पंकज भारती ने अपना इस्तीफा उच्च कार्यालय को भेज दिया।
इसके बाद डॉ. मनोज कुमार सिंह को प्रभारी प्राचार्य बनाकर प्रबंधन ने संचालन की जिम्मेदारी दे दी है। डीएवी स्कूल में इन घटनाक्रम को लेकर जहां अभिभावक काफी चिंतित हैं तो कॉलरी के श्रम संघ ने भी संयुक्त रूप से पांच बिंदुओं का ज्ञापन एसईसीएल व डीएवी स्कूल प्रबंधन को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
CG School News: शिक्षकों की मनमानी व कुप्रबंधन के चलते पांडवपारा स्कूल की साख गिर रही है। यहां लगभग 1500 बच्चे अध्यनरत हैं, उनके भविष्य पर भी सवालिया निशान लग रहा है। इस स्कूल के शिक्षक जहां छात्रों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए बाध्य करते हैं तो वहीं जो छात्र से नहीं पढ़ते उनके साथ भेदभाव करते हुए फेल कर दिया जाता है। इससे स्कूल का शिक्षा स्तर गिरते जा रहा है, इसे लेकर अभिभावक काफी चिंतित हैं।
वहीं दूसरी ओर शंकर शाह नामक शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ नृत्य करने का मामला भी इन दोनों सामने आया है, इसे लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है और ऐसे शिक्षकों को हटाने की मांग भी की गई है। यही कारण है कि डीएवी उच्च प्रबंधन द्वारा स्कूल में जांच दल भेजकर सभी गतिविधियों की जांच कराई है। वहीं प्राचार्य के इस्तीफे के बाद डॉ. मनोज कुमार सिंह को प्राचार्य की जिम्मेदीरी दी गई है।
CG School News: कोयला खदान के बीएमएस, एमएमएस, इंटक, एटक, सीटू श्रम संघ के प्रतिनिधियों ने झिलमिली उपक्षेत्र के सह क्षेत्र प्रबंधक आरपी मिश्रा को डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों की मनमानी व निर्मित अव्यस्थाओं से पढ़ाई पर पड़ते विपरीत प्रभाव और प्रमुख रूप से छात्र कृष्ण कुमार ठाकूर के 12 वी में प्रवेश की मांग की गई है।
वहीं ट्यूशन के लिए बाध्य करने वाली शिक्षिका सुरुपा दास को बर्खास्त करने सहित काफी वर्षों से स्कूल में जमें चार नामजद शिक्षकों का तबादला करने और एमएलबी कमेटी को शीघ्र बदले जाने सहित पांच बिंदुओं में ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के अंदर निर्णय लेने की अपील प्रबंधन से की है। अन्यथा आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
CG School News: कोरिया जिले के ग्राम खोंड का छात्र कृष्ण कुमार ठाकुर आर्थिक रूप से कमजोर है जो राइट टू एजुकेशन के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा में कक्षा पहली से ग्यारहवीं में पढ़ रहा था। उसी विद्यालय की शिक्षिका सुरुपा दास छात्र को घर में ट्यूशन पढ़ने दबाव डालती थीं और धमकी देते हुए शिक्षिका कहती थी कि मुझसे ट्यूशन नहीं पढ़ोगे तो तुमको में 11 वीं कक्षा में फेल कर दूंगी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह ट्यूशन नहीं पढ़ सका और उसी विषय में पूरक आ गया।
छात्र के माता ने उस शिक्षिका से पूरक की तैयारी हेतु ट्यूशन पढ़ाने की विनती की, लेकिन शिक्षिका ने दो महीने ट्यूशन नहीं पढ़ाने की बात कही।बल्कि दस महीने बीस हजार में पढ़ने की बात कही। इस बीच छात्र ने पूरक परीक्षा दी लेकिन पांच से नंबर से पुन: फेल हो गया। इसकी शिकायत प्रिंसिपल, डीईओ व कलेक्टर कोरिया से छात्र ने की थी। लेकिन विद्यालय के एक कर्मी द्वारा कॉपी को ही रद्दी में बेच दिया गया। इसकी जांच बीते दिनों प्रादेशिक डीएवी प्रबंधन द्वारा कराई गई है।
CG School News: छत्तीसगढ़, डीएवी डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने पत्रिका को जानकारी दी कि स्कूल की शिकायत प्राप्त होते ही टीम गठित कर जांच कराई गई है, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रही बात प्राचार्य के इस्तीफे की तो त्याग पत्र देने से कोई दोष मुक्त नहीं हो जाता अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित छात्र के पुन: प्रवेश के संबंध में उन्होंने कहा कि जांच में छात्र के साथ गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो उसे पुन: प्रवेश दिया जाएगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
12 Aug 2024, 4:52 PM IST
Published on:
12 Aug 2024, 4:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़




