रायपुर

CG Politics: महिला अपराध और दुष्कर्म को लेकर जुबानी जंग तेज, भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर कर रहे तीखा प्रहार…

CG Politics: महिला अपराध और दुष्कर्म को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को हौसला दे रहे हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस का चरित्र महिला विरोधी बता रही है।

2 min read
Sep 03, 2024

CG Politics: महिला अपराध और दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व एआईसीसी की सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत कहा, आज देश की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। देश और छत्तीसगढ़ की यही स्थिति है।

CG Politics: क्राइम कंट्रोल के आंकड़ों पर खुली बहस

छत्तीसगढ़ में पिछले 8 महीने में लगभग 600 बलात्कार के मामले हुए हैं। इस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा, कांग्रेस का चरित्र ही महिला विरोधी है। उन्होंने चैलेंज देते हुए कहा, हमसे क्राइम कंट्रोल के आंकड़ों पर खुली बहस कर लें। उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासनकाल में 1 जनवरी से 30 जून 2023 तक दुष्कर्म के 1294 मामले दर्ज हुए थे।

अब प्रदर्शन के बिना नहीं होती एफआईआर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा कि आज पूरा देश आक्रोशित और आंदोलित है। जिस तरह की घटना बंगाल में हुई उसके बाद देश को और कितनी निर्भया की कुर्बानी देनी होगी। (CG Politics) कब ये देश जागेगा और सत्ता का संरक्षण खत्म होगा? उन्होंने छत्तीसगढ़ के महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ भी लगातार बढ़ते दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलों में अछूता नहीं है।

दुर्घटना होती है तो सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। लोग आंदोलित होते हैं और सड़कों पर आते हैं, तब जाकर एफआईआर होती है। इसका बदलापुर उदाहरण है। उन्होंने कहा, 2023 और 2024 के दौरान महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के बीस से पच्चीस मामले ऐसे है, जिसमें बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और सांसद शामिल हैं।

कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता को घड़ियाली आंसू बहाने से पहले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल की करतूतों को खंगाल लेना था। (CG Politics) भूपेश सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार-आनाचार की करतूतों को जानने के बाद श्रीनेत इस तरह का मिथ्या प्रलाप नहीं करतीं।

छत्तीसगढ़ में क्या कुछ नहीं घटा: कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत

CG Politics: नैना साहनी, जेसिका लाल की हत्या के मामलों की याद दिलाते हुए गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत आज जिस कुर्सी पर बैठी हैं, कभी उस कुर्सी पर बैठने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ इसी छत्तीसगढ़ में क्या कुछ नहीं घटा? उन्हें विवश होकर कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कहा, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने न केवल महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है, बल्कि दीगर अपराधों पर भी अंकुश कायम किया है।

Published on:
03 Sept 2024 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर