8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ के दो नेता, राहुल गांधी ने लिया इंटरव्यू…

CG Politics: राष्ट्रीय युकां अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ से शशि सिंह और मोहम्मद शाहिद सहित 10 का राहुल गांधी ने इंटरव्यू लिया। राहुल ने पूछा भविष्य में संगठन के लिए क्या करेंगे? वहीं सिंह और शाहिद की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
CG Politics

CG Politics: कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश तेज कर दी है। इसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहतर काम करने वाले देशभर के करीब 10 युवाओं का सोमवार को दिल्ली में इंटरव्यू लिया। इसमें छत्तीसगढ़ से दो युवा कांग्रेसियों को मौका मिला। इनमें सरगुजा की शशि सिंह और दुर्ग के मोहम्मद शाहिद शामिल थे।

CG Politics: वर्तमान में दो युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

वर्तमान में दोनों युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। सिंह ने सरगुजा लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं शाहिद गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

बताया जाता है कि संगठन जिन नेताओं को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दावेदारी के लिए चुना था, उन्हें दो दिन पहले ही मैसेज भेजा जा चुका था। इसके बाद सोमवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी ने सुबह 10 बजे इंटरव्यू की शुरुआत की। उन्होंने सभी से एक-एक करके चर्चा की और उनका विजन जाना।

राहुल ने दावेदारों से पूछे ये सवाल

राहुल गांधी ने सभी दावेदारों से कुछ सवाल एक जैसे किए। मसलन, संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की क्या रणनीति होगी। (CG Politics) देश और राज्य में समाज हित के ऐसे कौन-कौन से मुद्दे हैं, जिसे लेकर आंदोलन किया जा सकता है। दावेदारों का राजनीतिक जीवन कैसा है। राहुल ने दावेदारों से राजनीति जीवन में किए गए कार्यों को भी जानकारी पूछी।

यह भी पढ़ें: CG Politics: कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के खिलाफ खोल सकते है मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला…

देवेन्द्र यादव भी थे दौड़ में शामिल

बताया जाता है कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था। बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे फिलहाल केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है। वहीं पिछले दिनों ने कांग्रेस ने प्रभारी सचिवों में बड़ा फेरबदल किया था। इसमें जेल में बंद देवेन्द्र यादव को बिहार का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के दावेदारों में कई नाम चल रहे हैं। इसमें हरियाणा के दिव्यांशु बुद्धिराजा और राजस्थान के अभिमन्यु पुनिया का नाम काफी चर्चा में है। बुद्धिराजा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अभी वहां विधानसभा के चुनाव होने है।

शशि और मोहम्मद की दावेदारी भी मजबूत

CG Politics: इसके अलावा छत्तीसगढ़ शशि सिंह और मोहम्मद शाहिद की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। शशि सिंह आदिवासी चेहरा है और राहुल के साथ लंबे समय से जुड़ी हैं। वहीं यदि कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग पर दांव खेलती है, तो मोहम्मद शाहिद की दावेदारी सबसे मजबूत होगी। (CG Politics) शाहिद को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

कांग्रेस-भाजपा में फिर सियासी वार-पलटवार

कांग्रेस-भाजपा में फिर सियासी वार-पलटवार शुरू हो गया है। बीजेपी नेता कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहते हैं कि कांग्रेसियों को कार्यकर्ता और जनता से कोई मतलब नहीं है। वहीं इस बयान पर बैज ने तीखा पलटवार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान चल रहा है। लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बैज और देव लगातार एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…