7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान, बैज के तीखे बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कह डाली ये बात…

CG Politics: छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान चल रहा है। लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बैज और देव लगातार एक दूसरे पर तीखा हमला बोल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

CG Politics: भाजपा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के बीच बुधवार को सियासी वार-पलटवार चला। दोनों के बीच कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करने वाले नेताओं को तरजीह नहीं देने के मामले को लेकर सियासी बयानबाजी चली।

CG Politics: लॉलीपॉप दिखाकर आनन-फानन में प्रवेश कराया

CG Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की कोई इज्जत नहीं हो रही है। चुनाव के समय भाजपा ने कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लॉलीपॉप दिखाकर (CG Politics) आनन-फानन में भाजपा में प्रवेश कराया था।

चुनाव में न तो टिकट दिया और न ही अब तक कोई बड़ा पद दिया है। अब वे अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा के छोटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अपने बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut On Farmers Protest: भाजपा अब आंदोलनरत किसानों को बता रही बलात्कारी, कांग्रेस का बड़ा बयान

CG Politics: अपने नेताओं और पदाधिकारियों को तो संभाल नहीं पा रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा, दीपक बैज को हर जगह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अब सवाल ये है कि कांग्रेस में कोई जा नहीं रहा है। भाजपा पूरे विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं को जिमेदारी सौंपती है।

सभी का समान करती है। जिसकी जितनी क्षमता हैं, उसे वैसी जिमेदारी दी जा रही है। भाजपा की कार्यप्रणाली कांग्रेस से बिल्कुल अलग है। (CG Politics) दीपक कांग्रेस के अपने नेताओं और पदाधिकारियों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं और भाजपा पर टिप्पणी करने लगे हैं।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

भूपेश बघेल भिलाई का अपमान कर रहे हैं, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे : रिकेश सेन…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने भिलाई के एक नामी स्कूल में कथित घटना को लेकर सार्वजनिक मंच से बयानबाजी की तथा इस मामले को लेकर दुर्ग के एसपी को खुलेआम गुंडा कहा, जो कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता। यह बात प्रेसवार्ता में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

क्या कांग्रेस आतंकवाद का दौर वापस लाना चाहती है? 

CG के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “NC से कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की मांग का समर्थन करती है? यहां पढ़ें पूरी खबर