8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: कांग्रेसियों ने सिवाय अड़ंगेबाजी के कुछ नहीं किया, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष का तीखा हमला..

CG Politics: भाजपा और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर विकास को लेकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बीजेपी नेता ने कांग्रेस के पीसीसी चीफ के बयानबाजी पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि बैज के लगाए गए आरोप से सियासत गरमा गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 27 Aug 2024, 11:36 AM IST

CG Politics

CG Politics: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बैज के बयान को राजनीतिक शर्मिंदगी बताया है। शर्मा ने कहा, पहले विधानसभा की करारी हार, फिर लोकसभा में टिकट कटने से बौखलाए बैज अब प्रदेश अध्यक्ष पद से चला-चली की बेला को भांपकर जिस तरह की बयानबाजी कर अपने नंबर बढ़ाने की चेष्टा करने में लगे हुए हैं, उससे उनकी विचलित मनोदशा का स्पष्ट संकेत मिल रहा है।

CG Politics: बैज कांग्रेस की जगहंसाई करा रहे

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि नामकरण को लेकर अपनी राजनीतिक ऊर्जा खपाने के बजाय बैज को तो अपने शासनकाल के इतिहास (CG Politics) को खंगालने में समय का निवेश करना चाहिए। साथ ही, यह तथ्य हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि जिस नवा रायपुर में नामकरण को लेकर ओछी बयानबाजी करके अपने साथ-साथ कांग्रेस की जगहंसाई बैज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Politics: पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर हुड़दंग, कांग्रेसियों ने भिलाई तीन थाने के घेराव का किया ऐेलान…

कांग्रेस को जरा भी शर्म महसूस नहीं होती

CG Politics: उस नवा रायपुर की परिकल्पना को भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने न केवल साकार किया। बल्कि विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से संवारने का काम किया। कांग्रेस के लोगों को हर बात में ओछी राजनीति करने की ऐसी बुरी लत लग गई है कि अपने शासनकाल के नाकारापन पर उन्हें जरा भी शर्म महसूस नहीं होती।

विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई

कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। विकास के जो निर्माण कार्य चल रहे थे, उनमें भी कांग्रेसियों ने सिवाय अड़ंगेबाजी के कुछ नहीं किया। (CG Politics) जो इमारतें, सड़कें भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में बनी थीं, उनकी मरमत तक की जहमत भूपेश सरकार ने नहीं उठाई।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

 सत्ता में आते ही फर्जी मुठभेड़ शुरू कर दी…देखें VIDEO

गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बनाई गई योजना को मीडिया के समक्ष रखा। वहीं अब गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

भूपेश बघेल भिलाई का अपमान कर रहे हैं, भिलाईयंस माफ नहीं करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने भिलाई के एक नामी स्कूल में कथित घटना को लेकर सार्वजनिक मंच से बयानबाजी की तथा इस मामले को लेकर दुर्ग के एसपी को खुलेआम गुंडा कहा, जो कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता। यहां पढ़ें पूरी खबर…