रायपुर

बस्तर में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कांग्रेस में घमासान शुरू, इस विधायक ने की बगावत

बस्तर संभाग की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है

2 min read
Oct 20, 2018
बस्तर में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कांग्रेस में घमासान शुरू, इस विधायक ने की बगावत

कांकेर. बस्तर संभाग की 12 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। टिकट कटने से नाराज कांकेर से कांग्रेस विधायक शंकर ध्रुवा ने बगावत कर दी है।

धु्रवा ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा में सबसे अधिक प्रश्न पूछने वाले सदस्यों में शामिल विधायक के साथ आलाकमान ने गलत किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में जिसकी ओर से बगावत का खतरा था, उसका टिकट नहीं काटा। मेरा टिकट काट दिया गया। ध्रुवा का कहना है कि अभी तीन दिन बचे हैं।

ये भी पढ़ें

विधानसभा प्रत्याशी को देनी होगी अपनी ये जानकारी, छुपाने की कोशिश की तो……

कार्यकर्ताओं से सलाह लेंगे। उसके बाद बागी बनकर विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पहले चरण की 18 में से 12 सीटों के लिए गुरुवार को ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पार्टी ने कांकेर के मौजूदा विधायक शंकर ध्रुवा को टिकट नहीं दिया है।

ध्रुवा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमीनी कार्यकर्ता को ही टिकट देने की बात कही थी, लेकिन यहां पैराशूट उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथस्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की रायशुमारी के आधार पर कांकेर से नरेश ठाकुर को पहला, नितिन पोटाई को दूसरा, मुझे तीसरा, कौशल्या शोरी को चौथा और शिशुपाल शोरी पांचवां स्थान मिला था।

एेसे में रायशुमारी के आधार पर टिकट वितरण के दावे का क्या हुआ। ध्रुवा ने कहा कि अगर पहले से टिकट देने का निर्णय लिया था तो राहुल के फॉर्मूले की झूठी परेड क्यों कराई। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में जिन सात विधायकों को टिकट दिया गया उनकी उपलब्धि क्या थी और मुझमें खामी क्या थी, इसका जवाब नहीं दिया जा रहा है।

पुनिया बोले- ध्रुवा पार्टी के वफादार कार्यकर्ता : इधर पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि शंकर ध्रुवा पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं। वे एेसा नहीं करेंगे। मेरी शंकर ध्रुवा से बातचीत नहीं हुई है, लेकिन दूसरे नेता उनसे बातचीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, ये हैं उनके नाम
Updated on:
20 Oct 2018 11:21 am
Published on:
20 Oct 2018 10:22 am
Also Read
View All