रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पूर्व BJP विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- निर्दलीय लडूंगा

नाराज रायगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 10:35 AM IST
vijay agrawal
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: पूर्व BJP विधायक ने दिया इस्तीफा, कहा- निर्दलीय लडूंगा

रायगढ़/रायपुर. टिकट वितरण के बाद भाजपा में घमासान मचा हुआ है। टिकट नहीं मिलने से नाराज रायगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने रायगढ़ से वर्तमान विधायक रोशनलाल अग्रवाल को रिपीट किया है।

गुरुवार को प्रेसवार्ता में विजय अग्रवाल का कहना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं तो छोडि़ए, रायगढ़ की जनता भी रोशनलाल अग्रवाल को पसंद नहीं करती। इसके बाद भी पार्टी ने जन भावनाओं के विपरीत चेहरा देख कर टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि 20 तारीख की रात जब पार्टी ने रोशनलाल अग्रवाल को टिकट दिया तो हर कोई हतप्रभ था। उनके पास समर्थकों का फोन आना शुरू हो गया। हर कोई यह चाह रहा था कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूं ।

मैंने कार्यकर्ताओं से दो तीन दिन का समय समय मांगा। इस अवधि में लगातार लोगों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर नायक के माध्यम से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजा है।

Published on: