रायपुर

शहडोल में साथ आए मरकाम और अखिलेश, छत्तीसगढ़ में गठबंधन के लिए गोंगपा ने कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

गोंगपा ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए जो प्रस्ताव दिया है उससे कांंग्रेस मंझधार में फंस गई है
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 10:48 AM IST
Chhattisgarh ka siyasi sangram
Chhattisgarh ka siyasi sangram

कोरबा. कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच गठबंधन की कोशिशों का पेंच फिर फंस गया है। एक अक्टूबर को दिल्ली में दोनों ही पार्टियों के नेताओं के बीच वार्ता होनी थी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर गोंगपा नेता दिल्ली गए ही नहीं। गोंगपा ने कांग्रेस को पांच अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
कांग्रेस और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर गोंगपा का भी सकारात्मक रूख रहा है। गोंगपा ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए जो प्रस्ताव दिया है उससे कांंग्रेस मंझधार में फंस गई है। गोंगपा सुप्रीमो हीरासिंह मरकाम पाली-तानाखार सीट पर इस बार भी चुनाव लडऩा चाहते हैं। मरकाम की राह में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पाली-तानाखार के मौजूदा विधायक रामदयाल उइके हैं। गोंगपा उइके की सीट बदलने या उनको चुनाव में नहीं उतारने की मांग कर चुकी है।

इस प्रस्ताव पर कांग्रेस अपने कार्यकारी अध्यक्ष की नाराजगी झेलने की मूड में नहीं है। लेकिन बसपा के जोगी कांग्रेस से मिल जाने के बाद कांग्रेस इस गठबंधन को हाथ से जाने देना भी नहीं चाहती। एेसे में कांग्रेस की ओर से गोंगपा नेतृत्व को कोई जवाब नहीं मिला है। अब गोंगपा ने कांग्रेस को स्पष्ट कह दिया है कि ५ अक्टूबर तक कांग्रेस से गठबंधन का इंतजार करेंगे। अगर तब तक कांग्रेस स्पष्ट नहीं करती है तो वे इस बार भी स्वतंत्र लडेंगे।

शहडोल में साथ आए गोंगपा-सपा
29 सितंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल में गोंगपा के अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संयुक्त कार्यक्रम के बाद एमपी में गोंगपा अपनी रणनीति पर आगे बढ़ चुकी है। लेकिन छग में कांंग्रेस से गठबंधन पर हो रही देरी से गोंगपा में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गठबंधन पर एक अक्टूबर को चर्चा होनी थी। कांग्रेस से किसी प्रकार से सकारात्मक संकेत नहीं मिलने की वजह से चर्चा टाल दिया गया है। हमने कांग्रेस को 5 अक्टूबर तक की डेडलाइन दे दी है। उसके बाद हम अपनी तैयारी शुरू कर देंगे।
श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव, गोंगपा

Updated on:
1 Oct 2018, 10:48 AM IST
Published on: