19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / जगदलपुर दौरे के दौरान भूपेश बघेल की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द कर लौटे रायपुर

जगदलपुर दौरे के दौरान भूपेश बघेल की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द कर लौटे रायपुर

माईं दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की रविवार को कोंडागांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:24 AM IST

bhupesh baghel

जगदलपुर दौरे के दौरान भूपेश बघेल की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम रद्द कर लौटे रायपुर

रायपुर/जगदलपुर. जंगल सत्याग्रह और माईं दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की रविवार को कोंडागांव में अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह पर एबुलेंस से रायपुर लाया गया। देर रात रामकृष्ण केयर में बघेल को भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हालात स्थिर है।

READ MORE : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की बिगड़ी तबीयत, रद्द किया चुनावी कार्यक्रम

एक-दो दिन आराम करने की जरूरत है। दरअसल, रविवार को बघेल की यात्रा कांकेर से शुरू होकर दोपहर १२ बजे जगदलपुर पहुंचनी थी। यहां पर दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेकर दंतेवाड़ा रवाना होना था। दंतेवाड़ा में माईं जी का दर्शन कर वापस लौटकर रात बीतानी थी। कांकेर से सुबह ६ बजे भूपेश की यात्रा निकली।

READ MORE : अभी-अभी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को रामकृष्ण अस्पताल में किया गया भर्ती, हालत गंभीर

भूपेश बघेल दोपहर तीन बजे कांकेर पहुंचे थे, इस दौरान पहले से ही उन्हे बुखार था। तबीयत खराब होने के बाद भी उन्होने कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, और कांकेर से कोण्डागांव पहुंचे। इसी बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। करीबी सूत्रों के अनुसार उनका शुगर लेवल लो हो गया और बीपी बढ़ गया।

READ MORE : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण के स्टूडेंट्स ने कहा- बस्तर के विकास में मैनपॉवर की कमी और स्थानीय बोली बाधा

केशकाल और कोंडागांव में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि, कांकेर में ही उनकी तबीयत कुछ खराब थी। कोंडागांव पहुंचते ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें तुरंत कोंडागांव सर्किट हाउस में लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच किया। डॉक्टरों ने बताया कि बघ्ज्ञेल का बीपी बढ़ गया था तथा उन्हें बुखार भी था।

डॉक्टरों ने बघेल की तबीयत को देखते हुए रायपुर भेज दिया। बताया जाता है कि कोंडगांव से जिस एंबुलेस से बघेल रवाना हुए थे, बीच रास्ते में उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। कांकेर जिला अस्पताल से दूसरी संजीवनी लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को रायपुर लाया गया।