19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / EXCLUSIVE INTERVIEW: कोई नेता का पुत्र है, इस आधार पर उसे टिकट नहीं मिलना चाहिए: महाजन

EXCLUSIVE INTERVIEW: कोई नेता का पुत्र है, इस आधार पर उसे टिकट नहीं मिलना चाहिए: महाजन

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का इंटरव्यूइंटरव्यू पैनल : पत्रिका के राजनीतिक संवाददाता आलोक पण्डया के साथ मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी और युवा लेखिका प्रज्ञा चतुर्वेदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:06 AM IST

sumitra mahajan

EXCLUSIVE INTERVIEW: कोई नेता का पुत्र है, इस आधार पर उसे टिकट नहीं मिलना चाहिए: महाजन

Ans: सुमित्रा महाजन- मैं 543 सासंदों की हैडमिस्ट्रेस तो हूं, लेकिन कडक़ हेडमिस्ट्रेस नहीं हूं। मैं सांसद थी तो अनुभव था कि मुझे सदन में किसी विषय पर बोलने में दिक्कत आती थी, क्योंकि अध्ययन का समय कम मिलता था। अपना क्षेत्र भी देखो- पार्टी का काम भी करो। इसलिए जब मैं अध्यक्ष बनी तो मैंने इस बात को ध्यान में रखा और संसदीय ग्रंथालय को विस्तृत करने के अलावा अध्यक्षीय शोध कदम की शुरूआत की। इस श्रृंखला में विशेष विशेषज्ञ आकर सासंदों के साथ चर्चा करते हैं और उस पर नोट भी देते हैं।


महाजन- हंगामें की भेंट तो एक-दो ही सत्र चढ़े। मेरी हमेशा से यही इच्छा रही कि सदन में सार्थक चर्चा चले। इसके लिए हमने काम किया है। थोड़ा हंगामा तो होगा ही। विपक्ष को भी अपनी ताकत दिखानी होती है। हम भी विपक्ष में रहे हैं इस बात को समझ सकते हैं। सभी को पत्र लिखे, पार्टी प्रमुखों से बात की। मानसून सत्र बहुत अच्छा रहा है।

Ques: क्या आपके पुत्र मंदार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ?

महाजन- मेरा हो या किसी का भी सुपुत्र हो, जब भी टिकट देने की बात होगी तो यह पार्टी को निर्णय करना है। मैं इसमें यह जरूर कहूंगी, कोई किसी का पुत्र है तो इसलिए उसको नकारो भी मत, और सिर्फ नेता का पुत्र है इसलिए टिकट भी मत दो। अगर उसमें जीतने की क्षमता है तो टिकट दो। हमें भी तो जीतने वाला ही चाहिए, वह किसी का पुत्र भी तो हो सकता है।

महाजन- मैं चुनाव लड़ूंगी या नहीं, यह निर्णय मुझे नहीं करना, मेरी पार्टी करेगी। जब वह बात आएगी, तो मेरा व्यक्तिगत निर्णय क्या है यह मैं पार्टी को बता दूंगी। आपको क्यों बताऊं, यह मेरे व पार्टी के बीच की बात है।

महाजन : अविश्वास प्रस्ताव तो आना ही चाहिए, यह विपक्ष का अधिकार है। मेरे जीवन का बड़ा हिस्सा विपक्ष में गुजरा है। अविश्वास लाने का मतलब ही यह है कि विपक्ष सरकार की खामियां जताए। कई लोगों का यह भी कहना है क्या विश्वास प्रस्ताव भी आना चाहिए। मैंने कहा जरूर, सरकार चाहे तो आ सकता है।