उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने साक्षात्कार लेने की पुरानी प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अब नाम, पता आदि नहीं पूछा जाएगा बल्कि उनका सिर्फ रोल नंबर के आधार पर साक्षात्कार होगा। इंटरव्यू लेने वाले पैनल के पास भी केवल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची उपलब्ध होगी और इसी आधार पर यह पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इतना ही नहीं, इसके लिए बनने वाला पैनल भी चंद मिनट पहले ही घोषित किया जाएगा।