रायपुर

CG Election 2018: इस चुनाव में महिला मतदाता तय करेंगी ‘माननीयों’ का भविष्य

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 'माननीयों' का भविष्य तय करने में महिला मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम रहेगी।

2 min read
Sep 28, 2018
लोकसभा चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों के टिकट कटने के आसार तो नेताओं ने ये क्या कहा...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 'माननीयों' का भविष्य तय करने में महिला मतदाताओं की भूमिका सबसे अहम रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू की ओर से जारी मतदाताओं की अंतिम सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या में सिर्फ 42 हजार 842 का अंतर है। जबकि जिलेवार मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या अधिक है। 27 में से 15 जिलों में महिला मतदाताओं का वर्चस्व है।

ये भी पढ़ें

CG Election 2018: 2013 में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर 83 महिलाओं ने ही ठोका दावा

वहीं 90 में से 33 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा है। वैसे इस विधानसभा चुनाव में कुल 1 करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। इनमें से पुरुष 92 लाख 95 हजार 301 और महिला मतदाता 92 लाख 49 हजार 459 हैं। थर्ड जेण्डर के मतदाताओं की संख्या 1059 हैं। लगभग दो माह के अंतरराल में प्रदेशभर में 3 लाख 66 हजार 384 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

नारायणपुर में सबसे कम मतदाता
मतदाता सूची के अनुसार रायपुर जिले में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक और नारायपुर जिले में सबसे कम है। रायपुर जिले में 16 लाख 44 हजार 870 और नारायणपुर जिले में 82 हजार 448 मतदाता हैं। महिलाओं के वर्चस्व वाले जिलों में कांकेर, कोण्डागांव, गरियाबंद, जशपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, नारायणपुर, जगदलपुर, बालोद, बीजापुर, महासमुंद, राजनांदगांव, रायगढ़, सुकमा, सरगुजा जिला शामिल हैं।

चुनाव खर्च पर रहेगी पैनी नजर
चुनाव के दौरान व्यय निगरानी के तहत प्रचार-प्रसार में खर्च करने की राशि पर भी चुनाव आयोग की नजर होगी। प्रत्याशियों की पत्नी या उनके आश्रितों के बैंक खाते से 1 लाख से अधिक के लेनदेन पर आयोग इसे संज्ञान में लेगा। इसके अलावा वाहन, लाइन, माइक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी, प्रचार सामग्री व अन्य मदों पर किए जाने वाले व्ययों का मानक भी शीघ्र तय किया जाएगा। आयोग के तय रेट के हिसाब से ही प्रत्याशियों को अपना खर्च दिखलना होगा। आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान शराब के अवैध वितरण और अवैध परिवहन के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

- प्रदेश में कुल मतदाता 18545819

आयु के हिसाब से मतदाता













































आयुवोटर
18-19496954
20-295395283
30-394833568
40-493511208
50-592323840
60-691270422
70-79553052
80+161492

ये भी पढ़ें

CG Election 2018: जोगी कांग्रेस के साथ गठबंधन से निकली 35 सीटों पर हाथी की ताकत

Published on:
28 Sept 2018 02:31 pm
Also Read
View All