रायपुर

CG Strike: वेतन नहीं मिलने से निकायों के अधिकारी-कर्मचारी नाराज, हड़ताल पर बैठे तब आया पैसा…

CG Strike: रायपुर प्रदेश के कुछ निकायों की माली हालत फिर खराब हो गई है। वहां के अधिकारियों-कर्मचारियों को दो-दो माह से वेतन नहीं मिला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2025, 3:14 PM IST
CG News: एआईएसीई और एआईसीपीए आज करेंगे प्रदर्शन, पेंशनरों के हक के लिए उठी आवाज...(photo-patrika)
CG News: एआईएसीई और एआईसीपीए आज करेंगे प्रदर्शन, पेंशनरों के हक के लिए उठी आवाज...(photo-patrika)

CG Strike: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश के कुछ निकायों की माली हालत फिर खराब हो गई है। वहां के अधिकारियों-कर्मचारियों को दो-दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। वेतन नहीं मिलने से खासकर सबसे ज्यादा छोटे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वेतन नहीं मिलने से घर का खर्चा, बच्चों के स्कूल की फीस भरना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी तब जाकर कुछ निकायों द्वारा आनन-फानन में वेतन का भुगतान किया गया। जानकारी के अनुसार महासमुंद नगर पालिका कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों की हड़ताल से कार्यालयीन कामकाज ठप हो गया।

CG Strike: भिलाई-चरोदा के कर्मचारियों को भी वेतन समय पर नहीं

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि विगत तीन माह से नगर पालिका के कर्मचारियों को पालिका प्रशासन ने वेतन नहीं दिया। इसके कारण नगर पालिका के कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अभी अनिवार्य सेवा छोड़कर आंदोलन किया गया। तिवारी ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में केवल नगरीय निकाय ही एक ऐसा विभाग है, जिसके कर्मचारी अपो (वेतन) पारिश्रमिक के लिए आंदोलन करते देखे जाते हैं।

इसी तरह भिलाई-चरोदा नगर निगम के कर्मचारियों को भी वेतन समय पर नहीं मिलता है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। अब यहां के कर्मचारियों ने भी हड़ताल करने का मन बनाया है।

Updated on:
13 Sep 2025, 3:14 PM IST
Published on: