रायपुर

CG Teachers: प्रिंसिपल के 200 पद खाली… प्रमोशन पाने शिक्षक घेरेंगे DEO का दफ्तर

CG Teachers: शिक्षकों ने डीईओ को कार्यालय का घेराव और धरना देने की योजना बनाई गई है। वहीं डीईओ को अल्टीमेटम दिया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 3:11 PM IST
CG Teacher

CG Teachers: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला वर्चुअल बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति में देरी के चलते डीईओ रायपुर को अल्टीमेटम दिया जाएगा। यह निर्णय प्रांतीय बैठक के आधार पर सर्वसमति से लिया गया।

CG Teachers: जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त

पिछले दो वर्षों से सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक की पदोन्नति का कार्य डीईओ कार्यालय द्वारा ठप पड़ा है, जिससे जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 200 प्रधानपाठक के पद रिक्त हैं, जबकि राज्य के अन्य जिलों में पदोन्नति के दो चरण पूरे हो चुके हैं।

कार्यालय का घेराव और धरना देने की योजना

इसके चलते, डीईओ को कार्यालय का घेराव और धरना देने की योजना बनाई गई है। (CG Teachers) ओमप्रकाश सोनकला ने कहा कि शिक्षकों की क्रमोन्नति और वेतन विसंगति के समाधान के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना आवश्यक है।

संगठन की मजबूती के लिए संख्या बढ़ाने का संकल्प

CG Teachers: इसके अलावा, मंहगाई भत्ता, लंबित भुगतान और सर्विस बुक आडिट पर चर्चा की गई। सभी ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया।

Updated on:
8 Oct 2024, 3:11 PM IST
Published on: