CG Teacher News: विकासखंड दुर्गूकोंदल में शिक्षकों की मनमर्जी से स्कूल चलती है। स्कूल खुलती तो है लेकिन शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। शिक्षक मर्जी हुई तो स्कूल आते हैं, नहीं तो स्कूल भी नहीं पहुंचते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण पहुंचे तो आधा दर्जन स्कूलों के शिक्षक समय स्कूल नहीं पहुंचे थे। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी ने 3 स्कूल में प्रार्थना कराया।