CG Teacher suspended: जिले के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में पदस्थ चार शिक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला कुहारपारा बंजोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक चरण सिंह मरकाम को शराब पीकर स्कूल आने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।