CG Fraud Case: दो सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को 60.31 लाख रुपए का फर्जी भुगतान मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने कटघोरा बीईओ ईश्वर प्रसाद कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर की अनुशंसा पर की गई है। संचालनालय के आदेश के (CG Fraud Case) मुताबिक कटघोरा बीईओ ने प्रधान पाठक शरद चंद्रभूषण लाल फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे। बावजूद इसके बीईओ ने पीपीओ के आधार पर उपादान राशि 18 लाख 63 हजार 130 रुपए आहरण कर भुगतान कर दिया।