राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ब्लॉक के गोविंदपुर प्राथमिक शाला में शराब पीकर स्कूल आना प्रधान पाठक को महंगा पड़ गया। शिकायत बाद जांच में मामले को सही पाए जाने पर प्रधान पाठक अरुण कुमार मंडावी को शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। डीईओ अभय जायसवाल ने बताया, प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।