रायपुर

CG Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में 6 IAS अफसरों के विभाग बदले, इधर 4 IPS को मिली पोस्टिंग, देखें List

IAS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 IAS अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। हिमशिखर गुप्ता को गृह और जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2024, 10:12 AM IST
CG Transfer 2024

CG Transfer 2024: राज्य शासन ने छह आई ए एस अफसरों के विभागों के प्रभार में फेर बदल किया है। इस संबंध में शु₹वार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार निहारिका बारिक प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सचिव, सहकारिता विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान एवं सचिव, गृह एवं जेल विभाग को केवल महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान एवं सचिव, गृह एवं जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

CG Transfer 2024: देखिए नाम

हिमशिखर गुप्ता सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ सचिव, गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

चंदन कुमार विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ नियंत्रक खाद्य एवं औषधी प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेन्द्र कुमार कटारा संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को उनके वर्तमान प्रभारों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त (CG Transfer 2024) प्रभार सौपा गया है।

कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम एवं अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधी प्रशासन तथा रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं के पद पर पदस्थ किया गया है।

CG Transfer 2024: 4 आईपीएस अफसरों को मिली पोस्टिंग

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 4 आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों ने अपने सेकंड राउंड की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब ये नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) की जिमेदारी संभालेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आकाश श्रीश्रीमाल को जगदलपुर, अजय कुमार को सिविल लाइन रायपुर, अक्षय प्रमोद सबद्रा को बिलासपुर और विमल कुमार पाठक को (CG Transfer 2024) दर्री कोरबा की जिमेदारी दी है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. वित्त सेवा के 46 अधिकारियों का ट्रांसफर, इधर MBBS डॉक्टर्स को मिली संविदा नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ी है। राज्य सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। यहां के 46 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. छत्तीसगढ़ में 2 IPS अधिकारियों का बदला प्रभार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दो आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है…यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
31 Aug 2024, 10:12 AM IST
Published on: