रायपुर

CG Vyapam Notification: व्यापम ने किया बड़ा बदलाव, अब फॉर्म भरने के लिए ये दस्तावेज होंगे जरुरी….

CG Vyapam Update : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की भर्ती, प्रवेश और पात्रता परीक्षा के लिए भी अब आधार कार्ड जरूरी होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करते हुए अभ्यार्थियों को इसकी जानकारी देनी होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 12:57 PM IST
vyapam_notification_1.jpg

CG Vyapam Update: रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की भर्ती ( Vyapam Recruitment) प्रवेश और पात्रता परीक्षा के लिए भी अब आधार कार्ड जरूरी होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करते हुए अभ्यार्थियों को इसकी जानकारी देनी होगी।

CG Vyapam Update: हालांकि विशेष पिरिस्थति के कारण जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें अन्य दस्तावेज अनिवार्य रूप से देना होगा। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने इसकी अधिसूचना (Vyapam Notification) जारी कर दी है।

इसलिए लिया गया फैसला

CG Vyapam Update: दरअसल व्यापमं की परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल निवासियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस वजह से कई अभ्यार्थी दो से तीन बार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इसकी वजह से व्यापमं को अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ती है। आधार कार्ड के उपयोग से एक व्यक्ति एक परीक्षा के लिए एक बार ही आवेदन कर पाएगा।

Published on: