रायपुर

छत्तीसगढ़ में 19 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट, कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश और कई जगह गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
2 min read
Aug 16, 2026
CG Weather Update
प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh Rain Forecast: लो प्रेशर सिस्टम का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी-मध्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। खासकर उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

16 से 19 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

  • 16 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
  • 17 अगस्त को भी अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
  • 18 अगस्त को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी रहेगा।
  • 19 अगस्त को प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है।

20 और 21 अगस्त को क्या रहेगा मौसम?

20 अगस्त को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं है। 21 अगस्त को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है और मौसम विभाग ने इस दिन भी किसी विशेष चेतावनी की संभावना नहीं जताई है।

CG Monsoon Update: वज्रपात के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक सुनाई देने पर तुरंत सुरक्षित पक्के भवन में जाने की अपील की है। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और बिजली की लाइनों से दूरी बनाए रखें। घास-फूस की झोपड़ियों और कमजोर छत वाले मकानों से दूर रहें। खुले स्थानों पर मौजूद कृषि उपज को सुरक्षित जगह पर रखें। बागवानी और सब्जी फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए एंटी-हेल नेट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
16 Aug 2026 08:36 am
Published on:
16 Aug 2026 08:35 am
Also Read
View All