Chhattisgarh Weather: प्रदेश में धूप की तपिश दिनों दिन बढ़ रही है। गुरुवार को गर्म हवाओं ने लोगों दिन भर झुलसाया। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
CG Weather News: प्रदेश में धूप की तपिश दिनों दिन बढ़ रही है। गुरुवार को गर्म हवाओं ने लोगों दिन भर झुलसाया। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। (CG Weather Alert) साथ ही प्रदेश के मध्य भागों में एक-दो जगहों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। (Weather alert in Chhattisgarh) प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। (Weather alert in CG) यहां सबसे अधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। (Heat wave) वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबाहार में दर्ज किया गया है।
हवा में नमी से उमस की स्थिति: राजधानी में हवा में नमी 51- 28 प्रतिशत तक रही। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। (Summer season) बुधवार की रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण प्रदेश में 29 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
एक ट्रफ का हवा का विच्छेदन दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महीने की आखरी दिनों में मौसम करवट ले सकती है।