रायपुर

CG Weather Update : प्रदेश में बदला सिस्टम, अगले 48 घंटों तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश…IMD ने दी चेतावनी

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। प्रदेश में (Monsoon) अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और वर्षा होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 10:26 AM IST
weather_alert_in_raipur.jpg

Weather Alert In Chhattisgarh: प्रदेश में बदले सिस्टम की वजह से अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। हवा में 80 फीसदी तक नमी दर्ज की गई। बादलों को छाए रहने के कारण दिन का पारा तीन डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। प्रदेश में (Monsoon) अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी में दिन में हो गया रात सा अंधेरा

Weather forecast सोमवार को राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे घने काले बादल छा गए। जिसे रात की तरह अंधेरा हो गया। हालांकि 10 मिनट की बारिश के बाद बादल साफ हो गए।

दिल्ली की फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

Weather Alert: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में कोहरा छाए रहने और मौसम की खराबी के चलते दिल्ली की फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। करीब 3 घंटे बाद विस्तारा एयरलाइंस की यह फ्लाइट 11.20 को वापस रायपुर पहुंची। विस्तार एयरलाइंस की 180 सीटर फ्लाइट सुबह 8.20 को रायपुर पहुंचती है। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर पहुंची। लेकिन रनवे में कोहरा छाए रहने और विजिबिलटी नहीं होने के कारण काफी देर तक एयरपोर्ट के उपर चक्कर लगाते रही। इस दौरान फ्लाइट को उतारने की अनुमति एटीसी से नहीं मिली। मौसम के साफ होने के बाद इसे रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

Published on: