रायपुर

शिक्षक के बेटे ने हासिल किए 95.08 % , पिता ने कहा- नाज है बेटे पर

अगर मन में ठान लिया जाए तो आप हर काम कर सकते है। कोई भी चीज़ आपकी सफलता में रुकावट नहीं डाल सकती।

2 min read
May 09, 2018
CGBSE Topper

रायपुर . अगर मन में ठान लिया जाए तो आप हर काम कर सकते है। कोई भी चीज़ आपकी सफलता में रुकावट नहीं डाल सकती। कुछ ऐसे ही इरादों के साथ मन में विश्वाश लेकर दिनेश ने पढ़ाई शुरू की थी। उसके विश्वाश ने काम कर दिखाया। दिनेश साहू बलौदाबाजार जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आज जारी किए गए 12 वीं के परिणाम में पूरे राज्य में आठवे स्थान पर रहे ।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: CLICK HERE

दिनेश ने कहा कि उनकी पढ़ाई में उनके घर वालो का बहुत ही सपोर्ट मिलता रहा है । जब भी कोई परेशानी आती थी तो वो अपनी बड़ी बहन से पूछकर उसे हल करते थे। जिसके कारण मैंने आज ये सफलता हासिल की है। दिनेश भविष्य में एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते है। जिससे वो देश और लोगो की सेवा करना चाहते है ।

दिनेश रोजाना 8 घंटे की नियमित पढ़ाई करता था। हर विषय को हर दिन समय देते था। जिससे कोई भी विषय छूटे न और कठिन न लगे। ऐसी ही तैयारी के साथ दिनेश ने टॉप किया है।

दिनेश के पिता स्वयं एक शिक्षक है। साथ ही दिनेश का बड़ा भाई भी एक शिक्षक है। जो हमेशा उसका अच्छा मार्गदर्शन किया करते थे। दिनेश के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। साथ ही पूरे गांव का नाम भी रोशन किया है।

12वीं के टॉपर्स लिस्ट

1- शिव कुमार पांडेय 98.40

2- संध्या कौशिक 97.40

3- शुभम गंधर्व 97.20 3- शुभम गुप्ता 97.20

4- विजय चौहान 96.80 4- हेमंत कुमार साहू 96.80 4- अंकित उपाध्याय 96.80

5 - यशस्वी वर्मा 96.40 5- नोहर 96.40 5- कपिल साव 96.40

6- ऋषभ देव कुर्रे 96.20 6- आलोक कुमार होता 96.20 6- शिवम कंवर 96.20

7- आस्था लता 96.00 7- आयुष सिंह ठाकुर 96.00

8- अदिती पांडेय 96.00 8- संध्या सिंह 96.00 8- देनिष 95.80 8- प्रकाश कुमार 95.80

9- चंचल वर्मा 95.60 9- शुभम विश्वकर्मा 95.60 9- आंचल गुप्ता 95.60

10- दीपक कुमार जायसवाल 95.20 10- दुर्गेश्वरी साहू 95.20 10- हरीश कुमार रात्रे 95.20 10- घनश्याम कुमार वर्मा 95.20 10- अमित कुमार 95.20 10- सुरूचि साहू 95.20 10- विनय कुमार महंत 95.20

Published on:
09 May 2018 05:26 pm