रायपुर

CGPSC Result: टॉपर रविशंकर समेत 8 अभ्यर्थी बने डिप्टी कलेक्टर, कौन किस पद पर हुए चयनित, देखें नाम

CGPSC result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परिणाम जारी के बाद पदों पर चयनित अभ्यार्थियों की सूची जारी की है। मेरिट सूची में आने वाले 8 अभ्यार्थी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। कौन किस पद पर चयनित हुए हैं देखिए पूरी लिस्ट..

2 min read
Nov 30, 2024

CGPSC result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2023 की चयन सूची शुक्रवार की रात जारी कर दी गई। 17 राज्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए 242 पदों के विरुद्ध में 235 पदों पर चयन सूची/अनुपूरक सूची सीजीपीएससी ने जारी कर दिया।

CGPSC Result: 8 अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलक्टर के लिए

सूची के अनुसार गुरुवार को जारी मेरिट लिस्ट में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा समेत 8 अभ्यर्थियों का डिप्टी कलक्टर (उप जिलाध्यक्ष) पद पर चयन हुआ है। इसमें 3 महिला और 5 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को सीजीपीएससी ने 703 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद फाइनल मेरिट सूची जारी की थी। डिप्टी कलेक्टर पद पर मेरिट लिस्ट के टॉप-10 अभ्यर्थियों में से केवल 3 का चयन हुआ है।

CGPSC Result: डिप्टी कलेक्टर 8 पदों में 1 सामान्य, 3 ओबीसी और 3 एसटी और 1 एससी अभ्यर्थी का चयन किया गया है। वहीं, 4 अभ्यर्थी को डिप्टी कलेक्टर की अनुपूरक सूची में रखा गया है। अभ्यर्थी चयन सूची को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in में देख सकते हैं।

इन पदों पर हुए चयनित

उप जिलाध्यक्ष पर 8 अभ्यर्थी का चयन

रविशंकर वर्मा, मृणमयी शुक्ला, नंदिनी, सतेंद्र कुमार बंजारे, मनीष बघेल, सौरभ दिवान, निधि प्रधान, लखेश्वर यादव। अनुपूरक सूची: अस्था शर्मा, सोनल यादव, शैलेंद्र कुमार बांधे, रत्नेश मरावी।

राज्य वित्त सेवा अधिकारी पद पर 6 का चयन

मोनिका साहू, शिशिर द्विवेदी, सुमीत कुमार मनहरे, आलोक कुमार मरकाम, योगेश खरे, राजेंद्र कुमार कौशिक। अनुपूरक सूची: यशपाल, विलास कुमार, पवन नेताम, केशव प्रसाद पटेल।

खाद्य अधिकारी/सहायक संचालक पर 3 का चयन

आस्था शर्मा, पुनीत राम, दिलीप कुमार। अनुपूरक सूची: किरण राजपूत, सागर वर्र्मा, सचिन कुमार।

जिला आबकारी अधिकारी पद पर 11 का चयन। अनुपूरक सूची में 3 का चयन।

सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी पद पर 6 का चयन। अनुपूरक सूची में 2 शामिल।

जिला पंजीयक पद पर एक का चयन। अनुपूरक सूची में एक शामिल।

राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर 6 का चयन। अनुपूरक सूची में 3 शामिल।

जिला जेल अधीक्षक पद पर 6 का चयन। दो अनुपूरक सूची में शामिल।

सहायक संचालक पद पर 10 का चयन। तीन अनुपूरक सूची में शामिल।

सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग पद पर 14 का चयन। 5 का नाम अनुपूरक सूची में।

जिला सेनानी गृह विभाग पद पर 11 का चयन।

मुय कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पर 10 का चयन।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर 7 का चयन।

छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद पर 23 का चयन।

नायब तहसीलदार पद पर 40 का चयन।

राज्य कर निरीक्षक पद पर 33 का चयन।

सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी पद पर 40 का चयन।

Updated on:
30 Nov 2024 03:30 pm
Published on:
30 Nov 2024 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर