रायपुर

छत्तीसगढ़ के 35 जांबाज़ पुलिसकर्मी, जिन्होंने अपनी बहादुरी से किया प्रदेश का नाम रोशन, होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, देखें नाम

Independence day : . छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, वीरता पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 15, 2023
छत्तीसगढ़ के 35 जांबांज पुलिसकर्मी, जिन्होंने अपनी बहादुरी से किया प्रदेश का नाम रोशन, होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, देखें नाम

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, वीरता पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति का पुलिस पदक दंतेवाडा़ के डीआईजी कमलोचन कश्यप को दिया गया है। इसी तरह 24 लोगों को पुलिस वीरता पदक और 10 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया है।

केंद्रीय सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा इसकी सूची जारी की गई है। इसमें तीन आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। यह पदक उन्हें आगामी 26 जनवरी 2024 पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह के दौरान दिया जाएगा। पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी अशोक जुनेजा ने शुभकामनाएं दी हैं।

इन्हें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक


एनसीआरबी दिल्ली में पदस्थ डीआईजी (आईपीएस) नेहा चंपावत, सेनानी 22 वाहिनी कांकेर में पदस्थ सुरजन राम भगत, जोनल पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय भिलाई, उप सेनानी 15वीं वाहिनी प्रकाश टोप्पो, बीजापुर, सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी राजेश कुमार शर्मा दंतेवाड़ा, कंपनी कमांडर, दूसरी वाहिनी, छसबल टेलोस्फोर मिंज बिलासपुर, उपनिरीक्षक गणपत प्रसाद पाण्डेय गौरेल पेन्ड्रा मारवाही, प्लाटून कमांडर, प्रथम वाहिनी थाक बहादुर सोनी भिलाई, प्रधान आरक्षक वेद कुमार मण्डावी कांकेर और आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बिलासपुर का नाम शामिल है।

Published on:
15 Aug 2023 02:57 pm
Also Read
View All