रायपुर

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की लगी ड्यूटी, इन बड़े दिगज्जों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन द्वारा नामांकन भरने की रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रचार भी करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2025, 2:13 PM IST
Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की लगी ड्यूटी, इन बड़े दिगज्जों को मिली जिम्मेदारी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है। मुख्यमंत्री , उपमुयमंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को जिमेदारी दी गई है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद पटना पहुंचे। भाजपा ने रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है।

वह दिल्ली में बैठक में शामिल होने के बाद पटना गए। वे 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी बुधवार को बिहार चुनाव में प्रचार के लिए बुधवार को पटना रवाना हुए। जहां वे गुरुवार को छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन द्वारा नामांकन भरने की रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य विधानसभा सीटों पर चुनावी प्रचार भी करेंगे। इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की भी बिहार चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। वे भी आजकल में बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

भूपेश बघेल को बनाया है सीनियर आब्जर्वर

इसी तरह बिहार चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल सीनियर आब्जर्वर बनाए गए। इसके अलावा पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और विधायक देवेंद्र यादव को बिहार चुनाव में चुनावी प्रचार और रणनीति बनाने के लिए बिहार भेजे गए हैं।

आईटी सेल की टीम बिहार में तैनात

प्रदेश भाजपा के आईटी सेल की टीम भी बिहार चुनाव में रणनीति बनाने और सोशल-मीडिया पर भाजपा का प्रचार प्रचार करने और विपक्ष दलों के मीस और रील बनाने के काम में जुटी हुई है। इसी तरह निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीजीएमएसी के अध्यक्ष बिहार में पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए। क्योंकि वे पहले आईटी सेल के प्रमुख थे, इसलिए उनके मार्गदर्शन में बिहार चुनाव में आईटी सेल की टीम काम कर रही है।

Updated on:
16 Oct 2025, 2:13 PM IST
Published on: