रायपुर

12 दिन में ही अपने बयान से पलट गए भूपेश बघेल , पार्षद द्वारा मेयर के चुनाव को बताया था अफवाह

29 अगस्त को महासमुंद में अपने सभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इसे अफवाह बताया था और कहा था कि 'आज कल अफवाह बहुत चलता है। सरकार के पास इस तरह को कोई विचार नहीं है।'
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 8:42 PM IST
12 दिन में ही अपने बयान से पलट गए भूपेश बघेल , पार्षद द्वारा मेयर के चुनाव को बताया था अफवाह
12 दिन में ही अपने बयान से पलट गए भूपेश बघेल , पार्षद द्वारा मेयर के चुनाव को बताया था अफवाह

रायपुर. मध्यप्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में पार्षदों द्वारा मेयर का चुनाव करवाने के लिए उपसमिति बना दी गई है। भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा है कि महापौर का चुनाव पार्षदों से कराने में कोई बुराई नहीं है। जबकि इससे पहले उन्होंने ही इसका खंडन किया था।

29 अगस्त को महासमुंद में अपने सभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इसे अफवाह बताया था और कहा था कि 'आज कल अफवाह बहुत चलता है। सरकार के पास इस तरह को कोई विचार नहीं है।'

महज 12 दिन पहले दिए अपने इस बयान से भूपेश बघेल पलट गए। आज उसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की उन्होंने निकाय चुनाव में पार्षदों द्वारा मेयर का चुनाव करवाने के लिए उपसमिति बना दी गई है, कैबिनेट में ये फैसला लिया जाएगा। इस समिति में रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर और शिव डहेरिया शामिल हैं।

उन्होंने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वैसे भी जिला पंचायत का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से किया जाता है, यहां भी वैसा ही किया जाए तो कोई बुराई नहीं है। उनके इस बयान से ये साफ़ हो गया कि सरकार चाहती है कि प्रदेश में महापौर का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो ।

Published on: