रायपुर

CM के नाम का ऐलान अब कभी भी.. अरुण साव दिल्ली हुए रवाना

Chhattisgarh New CM : नए पुराने कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व किसी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपती है इस पर आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। दरअसल आज प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव दिल्ली के (BJP Chhattisgarh) लिए रवाना हो गए हैं। जहां आज बीजेपी की अहम बैठक होगी..
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 1:45 PM IST
aarun_saon_news.jpg

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल करने के बाद अब बीजेपी मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन कर रही है। नए पुराने कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व किसी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपती है इस पर आज सस्पेंस खत्म हो सकता है। दरअसल आज प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां आज बीजेपी की अहम बैठक होगी।

इसके अलावा राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। अलग-अलग विषयों पर चर्चा करने के लिए छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Published on: