रायपुर

Delimitation Bill: सीएम साय परिसीमन बिल पर बोले- सीटों की संख्या बढ़ेगी, देश को लाभ होगा

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि परिसीमन होगा तो अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व पाने का अवसर मिलेगा...
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 8:13 PM IST
Delimitation Bill

Delimitation Bill: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिलिमिटेशन बिल को लेकर रायपुर में 29 नवंबर को बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि परिसीमन विधेयक से केवल फायदा ही होगा। परिसीमन होगा तो लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिससे अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व पाने का अवसर मिलेगा। अंततः इससे देश को लाभ होगा। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने परिसीमन बिल को लेकर 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है।