
कांग्रेस (Congress) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में डिलिमिटेशन बिल की जल्दबाजी क्यों..? उन्होंने कहा कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पीसीसी चीफ बैज ने 28 नवंबर को प्रेसवार्ता में कहा कि जब शीतकालीन सत्र का समय नजदीक है, जातिगत जनगणना अभी पूरी नहीं हुई है, तो आखिर मोदी सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने की इतनी जल्दबाजी में क्यों है..?
प्रदेशाध्यक्ष बैज ने बताया कि कांग्रेस ने स्पष्ट मांग रखी है 2029 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में टूट और सांसदों के दलबदल के बीच विशेष सत्र बुलाए जाने से सरकार की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।