रायपुर

छत्तीसगढ़ चुनाव: रायपुर की इन दो सीटों पर 30 मुस्लिम उम्मीदवारों में जंग, बंटेंगे वोट

छत्तीसगढ़ में 72 सीटों के लिए होने जा रहे द्वितीय चरण के मतदान में रिकॉर्ड तोड़ कुल 52 मुस्लिम उम्मीदवार अलग अलग सीटों से चुनाव मैदान में हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 12:10 PM IST
cg election 2018
CG Polls: वोट उसी को जो प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों के इन उम्मीदों पर उतरेगा खरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 72 सीटों के लिए होने जा रहे द्वितीय चरण के मतदान में रिकॉर्ड तोड़ कुल 52 मुस्लिम उम्मीदवार अलग अलग सीटों से चुनाव मैदान में हैं। लेकिन दिलचस्प यह है कि इनमे से अकेले से 23 उम्मीदवार रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे है, जहां से भाजपा सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मैदान में है। रायपुर उत्तर से जहां श्रीचंद सुंदरानी चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर सात उम्मीदवार मुस्लिम हैं।

यह भी काबिलेगौर है कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण से 23 मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था और उनमे से एक भी अपनी जमानत नहीं बचा पाया था। गौरतलब है कि रायपुर में मुस्लिम मतदाताओं का वोट रायपुर उत्तर और दक्षिण विधानसभा में बंटा हुआ है और इन्हें इतनी बड़ी संख्या में उतरने की वजह से मुस्लिम वोटों के विभाजन की संभावना बढती है।

इस चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कन्हैया अग्रवाल से हो रहा है, वहीं श्रीचंद सुंदरानी का मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा से लड़ रहे हैं। बृजमोहन रायपुर दक्षिण विधानसभा से लगातार चुनाव जीत चुके हैं। अगर आंकड़ों को देखे तो पता चलता है कि 2008 के बाद में तो बमुश्किल 10 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन 2013 और फिर 2018 में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या बढती चली गई।

दो सीटों पर 27 मुस्लिम निर्दलीय उम्मीदवार
अगर मुस्लिम उम्मीदवारों के आंकड़ों को गौर से देखा जाए तो पता चलता है कि दुर्ग, भिलाई नगर, वैशाली नगर, कवर्धा, बिलासपुर, रायपुर ग्रामीण, रायगढ़ में भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। गौरतलब है कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है ।वही कांग्रेस ने कवर्धा और वैशाली नगर से क्रमश: मोहम्मद अकबर और बदरुद्दीन कुरैशी को टिकट दिया है ।दिलचस्प यह है कि मुस्लिम मतदाताओं के दम पर उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली मायावती ने केवल भिलाई नगर में ही एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है, वहीं अजीत जोगी की जनता कांग्रेस ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

पिछले चुनाव में 23 उम्मीदवारों ने हासिल किये थे कुल 4445 वोट
आंकड़ों को गौर से देखें तो पता चलता है कि पिछले तीन चुनावों में मुस्लिम निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा हासिल किये गए कुल मतों की संख्या बहुत खास नहीं होती है। पिछले विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिनिधि कांग्रेस की उम्मीदवार किरणमयी नायक को 34799 मतों से हटाया था, वहीं इस विधानसभा में खड़ें 39 उम्मीदवारों में से 23 मुस्लिम उम्मीदवारों ने कुल मिलकर 4 हजार 445 वोट हासिल किया था।

अगर कांग्रेस द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों के द्वारा हासिल किये गए वोटों को छोड़ दिया जाए तो 2008, 2010 में प्रदेश में खड़ें मुस्लिम उम्मीदवारों ने कुल मिलाकर 10 हजार वोट भी हासिल नहीं किये। पिछले चुनाव में किसी भी सीट पर कोई निर्दलीय उम्मीदवार चार अंकों में मत हासिल नहीं कर सका। इस बार के चुनाव में दिलचस्प यह भी है कि कवर्धा में मोहम्मद अकबर को घेरने के लिए अकबर नाम का एक और उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Published on: