11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG ELECTION 2018 : झीरम में शहादत की प्रतीक गाड़ी से रश्मि लोगों को याद दिला रही कांग्रेस की कुर्बानी

नक्सलियों ने नेताओं के उपर चारों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 14 Nov 2018, 12:28 PM IST

CG ELECTION 2018

CG ELECTION 2018 : झीरम में शहादत की प्रतीक गाड़ी से रश्मि लोगों को याद दिला रही कांग्रेस की कुर्बानी

सतीश यादव/बिलासपुर. झीरम में जिस गाड़ी पर गोलियों की बौछार हुुई थी, उसी गाड़ी में कांग्रेस के तखतपुर की कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। गाड़ी में अभी नौ जगहों पर गोलियों का निशान दिखाई दे रहे हैं। गोलियों के निशान को लाल कलर का स्टीकर लगाकर घेरा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह कहती है ये गाड़ी और गोलियों का निशान कांग्रेस परिवार के शहीद नेताओं की याद दिलाती है और इससे ताकत मिलती है। अब परिवर्तन का समय आ गया है। इसलिए परिवर्तन यात्रा की गाड़ी को लेकर घूम रही हूं। कांग्रेस ने मई 2013 में बस्तर क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल थे। लेकिन 25 मई 2013 तकरीबन शाम 4.30 बजे के आसपास झीरम घाटी के पास नेताओं का काफिल को रोक लिया गया। इसके बाद नक्सलियों ने नेताओं के उपर चारों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

पौने दो घंटे बाद नक्सली घटना को अंजाम देकर यहां से निकले। घटना के दिन ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित 27 लोगों की मौत हुई थी। इसके कुछ दिन बाद तीन की और मौत हुई। इस घटना में बिलासपुर शहर के प्रदेश कांग्रेस के सचिव विवेक बाजपेयी भी फंसे थे। नक्सलियों ने उनकी भी गाड़ी में गोलियां बरसाई लेकिन वे बाल बाल बच गए थे। विवेक इस केस के चश्मदीद गवाह हैं। विवेक के इनोवा में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिससे उनकी गाड़ी का कांच टूट गया था। वहीं गाड़ी के दोनों ओर अभी नौ गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं। झीरम कांड के पांच साल बाद भी इस गाड़ी को सुरक्षित रखा गया है। जिस जिस जगह पर गोलियों का निशान है उसे स्टार बनाकर घेरा किया गया है। रश्मि सिंह ने पत्रिका को बताया कि मेरे घर में और भ्भी गाडिय़ां है लेकिन मैं उसे चुनाव के लिए उपयोग नहीं कर रही हूं। जैसे ही मुझे टिकट मिला फैसला लिया कि मैं प्रचार इसी गाड़ी से करुंगी।

रश्मि ने कहा- झीरम में जो हमारे नेता शहीद हुए हैं उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी : कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह का कहना है कि बस्तर से परिर्वतन यात्रा शुरु हुई थी। जिसे रोकने के लिए झीरम घाटी में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। कांग्रेस के शहीदों को नमन करते हुए कहा फिर भी कांग्रेसी हिम्मत नहीं हारे और न ही पीछे हटे हम धीरे -धीरे परिवर्तन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जो हमारे नेता शहीद हुए हैं उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में बदलाव की बयार बह रही है।
...तो लग जाता है हुजूम...: किसान कांग्रेस नेता सुनील शुक्ला रश्मि सिंह के साथ चुनाव प्रचार करने गांव-गांव जा रहे हैं। सुनील ने बताया गांवों में पता चलता है गाड़ी झीरम में फंसी थी इसमें गोलियों का निशान है तो गाड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। वहीं राजा सिंह का कहना है रश्मि सिंह कई जगहों पर चुनाव प्रचार के दौरान झीरम कांड में शहीद कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहती है अब परिवर्तन का दौर आ गया है इसलिए परिवर्तन यात्रा की गाड़ी को लेकर गांव गांव घूम रही हूं।