रायपुर

Chhattisgarh Election: मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा-पत्र, ये है प्रमुख बातें

Chhattisgarh Election

2 min read
Nov 11, 2018
CG election 2018
Chhattisgarh Election: मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा-पत्र, ये है प्रमुख बातें

रायपुर. प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया। मंत्री गोपाल राय ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि पूरे दमखम के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरी है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 56 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर हमारा लक्ष्य सिर्फ भ्रष्टाचार खत्म कर प्रदेश के सरगुजा से लेकर बस्तर तक सरकारी स्कूल का स्थापित करना।

- 36 संकल्प के साथ ही राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लिए 20 सूत्री घोषणा को भी शामिल किया गया है इसमें सरपंच को 20000 पार्षद को 20000 उपसरपंच को 10 और पंच को 5000 का मानदेय देने।
- नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने ठेका प्रथा खत्म करने न्यूनतम वेतन 14000 करने।
- छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना वनोपज और कृषि आधारित लघु उद्योगों की स्थापना।
- भ्रष्टाचार को खत्म करना सरगुजा से लेकर बस्तर तक सरकारी स्कूलों की स्थापना करना।
- छत्तीसगढ़ लोकपाल बिल पुलिस और सेना के जवानों को एक करोड़ की सम्मान राशि देना।
- शासकीय कर्मचारियों के आंदोलनों की मांग पूरी करने तथा उन्हें स्थायीकरण करने के लिए सकारात्मक पहल के साथ ही स्वराज विधेयक लागू करना।
- बिजली का बिल आधा करना।
- त्वरित न्याय व्यवस्था धान का समर्थन मूल्य 2600 किसानों की कर्ज माफी सिंचाई जल की सुविधा कृषि में नई तकनीक का जोर।
- सबके लिए पानी का अधिकार।
- उच्च शिक्षा गारंटी योजना निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण शिक्षा में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।
- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी।
- मोहल्ला क्लीनिक एवं निशुल्क दवाएं सामाजिक सद्भाव बनाने पर जोर।
- सफाई कर्मचारियों को सम्मान।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति का विकास महिला सुरक्षा पर जोर।
- छापे और इस्पेक्टर राज्य का अंत खनिज राजस्व में वृद्धि के प्रयास।
- वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन 25 रुपए।
- ऑटो चालकों के लिए निष्पक्ष व्यवस्था पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की समुचित देखभाल करने का वादा किया गया है।
- आप के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। आप पार्टी एक बड़ी दल के रूप में उभर कर सामने आएगी। उन्होंने जीतने वाले 20 विधानसभा क्षेत्रों के नाम भी गिनाए साथ ही कहा कि हमने एक शपथ पत्र जारी किया है इसमें सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के शपथ पत्र भी शामिल है। राय ने कहा कि आप ने दिल्ली में जारी किए घोषणा पत्र में किए गए 90 फीसदी वादों को पूरा किया जा चुका है।

Published on:
11 Nov 2018 03:50 pm